Contact Us : madhusinghi@samrupan.org , sangeetajain@samrupan.org

Projects - Year 2025

Sr.No Date Project Details
1
Feb 2025 एस वी के शिक्षण संस्थान के ऑटिस्टिक विद्यार्थियों को श्रीमती सीमा डागा द्वारा गिफ्ट बाॅक्सेज बनाना सिखाये गये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु सिंघी और चंद्रा सिंघी ने सहयोग दिया। संस्था की प्रमुख श्रीमती गायत्री वात्सल्य ने विशेष रूप से उपस्थित थी।
2
12-3-25 समरूपण ग्रुप द्वारा नागपुर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ! इस कार्यक्रम के प्रायोजक समरूपण के मेंबर्स गीता वाधवानी और भावना मनावत थे। उनका बहुत बहुत धन्यवाद। हीमेश बागड़े एवं यंगस्टर्स टीम ने सफलता पूर्वक दस दिनों तक लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की। सभी विद्यार्थियों ने लाभ लिया। अंत में सर्टिफिकेट और पुरस्कार वितरण से कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रतियोगिताओं में शतरंज (चेस), डांस,ड्राॅइंग, मेहंदी, पंजा लड़ाना जैसे रोमांचक इवेंट्स हुए, जिनमें स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। समापन कार्यक्रम में समरूपण की संस्थापिका मधु सिंघी सदस्याएं सीमा डागा,चंद्रा सिंघी और रजनी शहलोत इत्यादि आयोजक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रायोजकों की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया।
3
26-3-25 श्रीमती मधुसिंघी ने जीवन रक्षा मतिमंद रहवासी शाला के शिक्षक और आई टी आई इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों के शुभता की ओर बढ़ते कदम पर सेमीनार लिया।
4
29-3-25 समरूपण संस्था के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गतडाॅ आभार जैन ने न्यूमिरीकल एंड प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर सेमिनार लिया।
5
8 May - 18 June समरूपण संस्था के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती प्रमिला मुणोत ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की कार्यशाला ली गई। संगीता जैन, नीतू बैल और स्नेहा ने सहयोग दिया।
6
17th May समरूपण संस्था के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती मधु सिंघी और श्रीमती सीमा डागा ने डेढ़ महीने तक जनरल नाॅलेज, अंग्रेजी ,हिंदी, भूगोल और गणित की कक्षाएं ली। अंत में सभी विद्यार्थियों को मुफ्त में स्कूल बैग,किताबें,काॅपी एवं पेन पेंसिल प्रदान किये। स्नेहा डागा
7
1 Jun-15 Jun समरूपण संस्था के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिकागो रहवासी श्रीमती रानी पिंडारा ने कनिष्ठ मूलांचे रहवासी केंद्र,पाटन कर चौक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सिखाने की 15दिन कक्षाएं ली।
8
21 Jun समरूपण संस्था के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मधु सिंघी ने योगा दिवस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
9
15 Aug कृष्ण सेवा संस्था अकोला के द्वारा समरूपण की मदद से पेपर प्लेट मेकिंग मशीन ए के सी पुनर्वसन केंद्र,नारी रोड को मुफ्त प्रदान की गई।
10
29 Aug स्नेह आंगण अपंग मूलां मुलींची शाला में हर वर्ष की तरह गणपति के उपलक्ष्य में 29अगस्त ,2025 को समरूपण के सदस्यों ने भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।मंच संचालन संगीता जैन ने किया । मधु सिंघी द्वारा लिखित गणपति वंदना और नैतिक मूल्यों पर आधारित भजनों को समरूपण के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया । वहां के विद्यार्थियों को सीमा डागा,नीतू बैद आदि सदस्यों ने गेम खिलवाये। इस विशेष अवसर पर हिंदुस्तान के सुप्रसिद्ध स्पेशियली एबल्ड पत्रकार श्री उबेदुल्लाह नावेद ने समरूपण के सदस्यों का इंडिया फेक्ट चैनल पर लाईव साक्षात्कार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ससमरूपण के लगभग 25सदस्य उपस्थित थे।
11
6 Sept लोकमत सखीमंच ने अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाते हुए उन 25 सखियों को सम्मानित किया जो 60-80 की आयु में आज भी सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक इत्यादि क्षैत्र में सक्रिय रूप से सामाजिक उत्थान के लिए अपना योगदान दे रही हैं। समरूपण की संस्थापिका मधु सिंघी ने 25वर्ष पूर्व इसी मंच से समाज सेवा की यात्रा शुरू की थी। उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया।
12
29 Sept वी आई ए द्वारा संचालित उद्योजिका प्रदर्शनी में समरूपण के स्टाॅल पर तीन दिन जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में बिक्री करने का सुअवसर प्रदान किया।
13
5th Oct कल्पतरु महिला औद्योगिक सहकारी संस्था से समरूपण के कार्यों को सम्मानित किया गया।
14
20 Nov ॐ शांति प्रजापति ब्रह्मकुमारी शांति सरोवर, नागपुर में कल सामाजिक एकता एवं विश्वास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अखिल भारतीय परिचर्चा का आयोजन नागपुर के वी सी ये स्टेडियम जामठा के पास किया गया जिसमें कविता-स्पर्धा में मुझे एक निर्णायक की भूमिका के लिए बुलाया गया। इस सुन्दर कार्यक्रम का मुझे हिस्सा बनाने के लिए कविता सिंघानियां और विपिन कोठारी का बहुत बहुत आभार । कार्यक्रम में सभी ने अच्छी तरह से कविता पाठ किया । मेरे साथ दूसरे जज की भूमिका में मधु गुप्ता थी । कार्यक्रम के बाद मधु गुप्ता के घर जाकर उनके हाथ की स्वादिष्ट चाय पीकर आनंद लिया। कल का दिन यादगार बन गया।
15
4th Dec A programme was organising by Samrupan members to promote the rights and well-being of people with special abilities, raise awareness, and encourage their full and equal participation in society . Programme held at Jeevan raksha matimand school which is running by Ekta bahuuddeshi sanstha .